रूपनगढ़| पुलिस ने 15 साल से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। हेडकांस्टेबल श्रवणराम पूनिया ने बताया कि पुलिस ने स्थायी वारंटी सुल्तान उर्फ नानू उर्फ भोलू पुत्र केसरा बागरिया को दातारामगढ़ जिला सीकर से शुक्रवार को गिरफ्तार किया। जयपुर निवासी सुल्तान 15 साल से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ अजमेर, नागौर, जयपुर ग्रामीण, आरपीएफ जयपुर, फुलेरा व अन्य जगह से भी स्थायी वारंट जारी हो रखे हैं। पुलिस ने स्थायी वारंटी को किशनगढ़ में मुंसिफ मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया।