कोटा विधायक मेघवाल से दुर्व्यवहार मामले में हो कार्रवाई
भास्कर न्यूज | मदनगंज-किशनगढ़
भीमसेना किशनगढ़ ने मंगलवार को प्रधानमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर कोटा की महिला विधायक चंद्रकांता मेघवाल से दुर्व्यवहार करने के मामले में कोटा उत्तर विधायक प्रहलाद गुंजल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
भीम सेना किशनगढ़ के पदाधिकारी एकत्र होकर उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचे। वहां प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में बताया कि 12 मई को जिला कलेक्ट्रेट कोटा के परिसर में कोटा प्रभारी मंत्री प्रभूलाल सैनी की अध्यक्षता व सम्माननीय विधायक और प्रशासनिक अधिकारी, मीडियाकर्मियों के सामने महिला विधायक चंद्रकांता मेघवाल से कोटा उत्तर विधायक प्रहलाद गुंजल ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए दुर्व्यवहार किया। उन्हे दो कौड़ी की महिला बताया।
इस को लेकर भीमसेना किशनगढ़ आक्रोशित है। अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवराण अधिनियम 1989 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में भीमसेना उपाध्यक्ष तेजाराम मेघवंशी, एडवोकेट नवीन बैरवा, दीपक बिडला, रामदेव जोरम, नंदकिशोर सेजू, गाेविंद मेघवाल, रामसिंह मीणा, ओमप्रकाश, नंदलाल नरानिया, सेवाराम जोधावत, मोतिलाल डबरिया आदि मौजूद थे।