पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बैंक में ग्राहक की जेब कटी, नकदी व एटीएम कार्ड ले गई लड़कियां

बैंक में ग्राहक की जेब कटी, नकदी व एटीएम कार्ड ले गई लड़कियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज|मदनगंज-किशनगढ़

मुख्य बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक में अपना खाता बंद कराने आए व्यक्ति की जेब काटकर नाबालिग लड़कियां नकदी, एटीएम कार्ड सहित अन्य कागजात चुराकर ले गई।

सूचना पर मदनगंज थाना पुलिस बैंक पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। घटना बैंक में लगे सीसीटीवी रिकॉर्डिंग में कैद हो गई। फुटेज में दो नाबालिग लड़कियां नजर आ रही है। पीड़ित ने मदनगंज थाने में मुकदमा दर्ज नहीं कराया। जानकारी के अनुसार सांवतसर निवासी चरण सिंह का पंजाब नेशनल बैंक में अकाउंट है।

चरण सिंह मंगलवार को सुबह 11 बजे बैंक में अपना खाता बंद कराने के लिए गया और लंबी कतार में खड़ा हो गया। चरणसिंह के पीछे दो नाबालिग लड़कियां खड़ी थीं। कुछ ही देर में चरणसिंह ने अपनी जेब संभाली तो उसकी जेब कटी हुई थी। जेब से उसके पांच हजार रुपए, एटीएम कार्ड और अन्य कागजात चोरी हो गए। चरण सिंह ने आसपास के लोगों और बैंककर्मियों को कहा।सूचना मिलते ही मदनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का माैका मुआयना किया। पुलिस ने सीसीटीवी बैंक की फुटेज खंगाली तो उसमें दो नाबालिग लड़कियां चरणसिंह के पीछे खड़ी नजर आई। लड़कियां बैंक के मुख्य द्वार से भीतर घुस रही हैं और कुछ देर में तेजी से बाहर जा रही है। नाबालिक लड़कियां की उम्र 15 से 17 साल के आसपास लग रही है। पुलिस ने रिकॉर्डिंग कब्जे में ले ली। लेकिन चरण सिंह ने मदनगंज थाने पहुंचकर नाबालिग लड़कियाें के खिलाफ रिपोर्ट देने से मना कर दिया।

खबरें और भी हैं...