पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शुभ शांति के लिए हुए शनि अनुष्ठान

शुभ-शांति के लिए हुए शनि अनुष्ठान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मदनगंज-किशनगढ़. शनि जयंती पर मंगलवार को अनुष्ठान कराते श्रद्धालु।

भास्कर न्यूज| मदनगंज-किशनगढ़

मंगलवार को ज्येष्ठ मास की बड़ी व वट अमावस्या सहित शनि जयंती श्रद्धा व उल्लास पूर्वक मंगलवार को मनाई गई। शनि मंदिरो में पूजा अर्चना करने के लिए भक्तों की भीड़ आई। पंडितों के अनुसार शनि जयंती के समय शनि हमेशा वक्री होता है। इस बार शनि जयंती एक दुर्लभ योग बन रहा है। इस योग के कारण 9 राशियों पर शनि का प्रभाव रहा।पंडित एसपी दाधीच, आचार्य आरके शास्त्री के अनुसार शनि जयंती पर भगवान शनि पर तेल से अभिषेक करने का लाभ उपभोक्ताओ को अवश्य मिलेगा। शनि मंदिरो में भगवान शनि का भक्तो ने विधि विधान से अभिषेक किया। पंडित दाधीच ने बताया कि इस बार शनि जयंती पर शनि व मंगल के साथ रहने का दुर्लभ योग बना है। यह योग 205 वर्ष बाद बना है। इस कारण यह वर्ष लाभकारी रहेगा। आरके कालोनी स्थित भगवान शनि के पुजारी कन्हैयालाल जोशी ने बताया कि मंदिरो में दिन भर मेला सा माहौल रहा। इसी प्रकार केशव नगर शनि मंदिर, चैनपुरिया शनि मंदिर, पुराना शहर सरवाड़ी गेट स्थित शनि मंदिर, मार्बल एरिया स्थित शनि मंदिर, आजाद नगर स्थित शनि मंदिर, हमीर सागर की पाल पर स्थित शनि मंदिर पर शनि जयंती के दिन मंदिर परिसर में दिन भर धार्मिक कार्यक्रम हुए। मानव जगत के कल्याण के लिए अनुष्ठान किया गया।

कन्याओं को कराया भोजन

शनि जयंती पर मंशापूर्ण महादेव मंदिर परिसर पर बालधाम आश्रम के महंत के तत्वावधान में कन्या पूजन व कन्या भोज का आयोजन किया गया। महंत श्यामदयाल महाराज ने बताया कि कन्या पूजन कर शनि के कष्टों से छुटकारा पाया जा सकता है। कन्या पूजन करने व उनको भोजन कराने से पितृ दोष से भी छुटकारा मिलता है। इस दौरान 70 से अधिक कन्याओं को विधि विधान से पूजा अर्चना कर भोजन कराया गया और यथाशक्ति दान दिया गया। इस दौरान डा किशोर मंगनानी, सुरेश रामचंदानी, परसाराम, सुथरा, दीपेन्द्र मुंडोलाव मौजूद रहे।

शनि जयंती पर शनि मंदिर में उमड़े भक्तजन।

खबरें और भी हैं...