- Hindi News
- National
- राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने मनाई पूर्व उपराष्ट्रपति शेखावत की पुण्यतिथि
राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने मनाई पूर्व उपराष्ट्रपति शेखावत की पुण्यतिथि
मदनगंज-किशनगढ़|राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने पूर्व उपराष्ट्रपति भैरूसिंह शेखावत की पुण्यतिथि मनाई। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के सुप्रीम सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के निर्देश पर जगह-जगह पुण्य तिथि का कार्यक्रम किए जा रहे है। तहसील कार्यकारिणी की ओर से स्थानीय कार्यालय पर पूर्व उपराष्ट्रपति शेखावत की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुण्यतिथि मनाई गई। तहसील अध्यक्ष शैतान सिंह धौलपुरिया ने कहा कि स्वर्गीय शेखावत ने अपने राजनैतिक कार्यालय में जनता के हितों के लिए हमेशा कार्य किया है। राजस्थान में भैरूसिंह शेखावत के जैसा नेता नहीं है। उनको जनता वर्षों तक याद करेगी। आज भाजपा सरकार भैरूसिंह के त्याग और बलिदान को भूल रही है और मुख्यमंत्री ने खुद भैरूसिंह शेखावत ने अंगुली पकड़कर राजनीति में चलना सिखाया था। वे आज राजपूत समाज के साथ गद्दारी कर रही है अौर अत्याचार कर रही है। राजपूतों ने भाजपा को आगामी चुनाव में भुगतने को तैयार रहने की चेतावनी दी। पुष्पेंद्र सिंह गहलोता, शैतानसिंह धौलपुरिया, जितेंद्र सिंह मानपुरा, लोकेश पारीक, महेंद्र सिंह राजावत, विक्रमसिंह, दुर्गेश, मधु सुदन सिंह बडग़ुर्जर, सज्जन सिंह, प्रताप सिंह खाजपुरा, देव राठौड़, गजेंद्र सिंह ढाणीपुरा सहित अन्य मौजूद थे।