पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दिनभर तपन व उमस के बाद शाम को हुई बारिश

दिनभर तपन व उमस के बाद शाम को हुई बारिश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| मदनगंज-किशनगढ़

शहर में दिनभर तपिश, उमस व तेज गर्मी के बीच सोमवार शाम करीब 5 बजे अचानक मौसम में बदलाव हुआ। शाम करीब 6 बजे तेज हवाओं के बाद रात 11 बजे से बारिश ने आमजन को गर्मी से हल्की निजात दिला दी। तेज तूफान और हवाएं चलती रही। रात 11 बजे से लेकर 1 बजे के बीच रुक रुककर 3 चरणों में आधे घंटे तक बारिश हुई। रात में बारिश के साथ ही हवा में भी ठंडक घुल गई। लेकिन मंगलवार को दोपहर को फिर से तापमान 41 डिग्री पहुंच गया। हालांकि तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। रात की बारिश का असर मंगलवार सुबह तक रहा। सुबह लोगांे को ठंडक का अहसास हुआ और कूलर बंद करने पड़े। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही सूरज की किरणें तेज होती गई और तापमान बढ़ता गया। तापमान 38 डिग्री तक था। लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही अधिकतम तापमान 41 डिग्री पहुंच गया।

चर्म रोगियों को सावधान कर रहे है डॉक्टर्स : तेज गर्मी के कारण चमड़ी झुलस रही है। खासकर ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले रोगियों की संख्या ज्यादा है। जिसमें खुजली चलना, चमड़ी छिलना, शरीर पर लाल दाने होना, दाद होना शामिल है। इन सभी स्कीन एलर्जी का कारण तेज गर्मी है। चिकित्सा विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। गर्मी से बचने के लिए त्वचा को कपड़ों से ढ़कना, सन क्रीम लगाना सहित अन्य के बारें में जागरूक किया जा रहा है। जैसे-जैसे तापमान बढ़ता जा रहा है, शहर व अन्य स्थानों पर घूमने वाले आवारा मवेशियों का हाल भी बेहाल होता दिखाई दे रहा है। ग्रामीण क्षेत्र को छोड़ कर देखे तो शहर में पेड़ों की कमी होने के चलते आवारा मवेशियों को दोपहर की चिलचिलाती धूप में बैठने के लिए छांव भी नहीं मिल पा रही है। अधिकांश मवेशियों को पानी पीने के लिए बनी खेलियां हटा देने से गंदी नालियों में पीकर ही काम चलाना पड़ रहा है।

खबरें और भी हैं...