पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बैंक लोन नहीं चुकाया, मकान सीज

बैंक लोन नहीं चुकाया, मकान सीज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| मदनगंज-किशनगढ़

देवडूंगरी शास्त्री नगर में शनिवार को यूको बैंक की टीम ने लोन नहीं चुकाने पर एक मकान को सीज करने की कार्रवाई को अंजाम दिया। बैंक ने कुर्की आदेश पर मकान मालिक के जरूरत के सामान देकर मकान को सीज कर दिया। इस दौरान भारी पुलिस लवाजमा तैनात था।

जानकारी के अनुसार देवडूंगरी क्षेत्र में रणजीत नाम के व्यक्ति ने यूको बैंक से 15-16 लाख रुपए का लोन लिया था। लाेन की राशि और ब्याज नहीं जमा कराने पर बैंक की ओर से लगातार नोटिस जारी किए गए। इसके बाद बैंक ने संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई को अंजाम दिया। शनिवार को जयपुर से आई यूको बैंक की टीम ने अजमेर एसपी ऑफिस के जरिये पुलिस लाइन से जाप्ता, मदनगंज थाना पुलिस के साथ देवडूंगरी क्षेत्र में मकान को सीज करने पहुंची। वहां रणजीत नहीं मिला लेकिन उसके परिवार के सदस्य थे। जिन्हे जरूरत का सामान देकर बाहर भेजा गया और मकान को सीज किया गया। इस दौरान भारी पुलिस जाप्ता तैनात था।

मदनगंज-किशनगढ़. मकान को सीज करते बैंककर्मी तथा मौजूद पुलिस।

खबरें और भी हैं...