पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रूट एलोकेशन के 6 माह में करनी होती है सेवाएं प्रारंभ,दावों और वादों में निकल गया आधा समय

रूट एलोकेशन के 6 माह में करनी होती है सेवाएं प्रारंभ,दावों और वादों में निकल गया आधा समय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने स्पाइस जेट एयरलाइंस को पत्र लिखकर किशनगढ़ से दिल्ली आैर दिल्ली से किशनगढ़ के लिए विमान सेवा जल्द से जल्द प्रारंभ करने के लिए कहा है। पत्र में रूट एलोकेशन का हवाला देते हुए यह भी कहा गया है कि नियमानुसार छह माह की अवधि में सेवाएं प्रारंभ की जानी चाहिए, यह समयावधि जुलाई माह में पूरी होने जा रही है। लेकिन स्पाइस जेट को विमान निर्माता कंपनी सितंबर तक नया विमान सौंपेगी।

यह विमान क्यू-400, 76-सीटर है जो कि किशनगढ़-दिल्ली-किशनगढ़ के लिए संचालित होगा। विमान आने के बाद ही एयरपोर्ट पर फ्लाइट संचालन के लिए ऑपरेशन्स प्रारंभ हो सकेंगे। इधर, स्पाइस जेट चाहे तो विकल्प के तौर पर किशनगढ़ एयरपोर्ट को स्टॉपेज बना सकती है। यहां के रनवे के लिए उपयुक्त क्यू-400 सात विमान एयरलाइंस के पास हैं। 4 बड़े विमान भी एयरलाइंस के बेड़े में शामिल हैं। रोजाना जयपुर से यह एयरलाइंस ग्यारह फ्लाइट्स संचालित कर रही है, इनमें से सप्ताह में दो से तीन फ्लाइट्स का स्टॉपेज यदि किशनगढ़ एयरपोर्ट कर दिया जाए तो किशनगढ़-दिल्ली-किशनगढ़ के लिए सेवाएं शुरू की जा सकती हैं, लेकिन यात्रीभार की चिंता के कारण इस पर फिलहाल सहमति नहीं बन पा रही है। जबकि अन्य शहरों में कई एयरलाइंस इस तरह के स्टॉपेज दे रही है।

अब भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने स्पाइस जेट को लिखा पत्र

किशनगढ़-दिल्ली-किशनगढ़ के लिए सेवाएं शुरू की जा सकती हैं, पर यात्रीभार को लेकर दुविधा

रोजाना 250 से ज्यादा यात्री अजमेर के पहुंचते हैं जयपुर फ्लाइट पकड़ने

जयपुर एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस की 17 फ्लाइट्स संचालित हैं। जबकि जेट एयरवेज की 13, स्पाइस जेट की 11, एयर एशिया की 6, गो एयर की 4, एयर इंडिया की 6 फ्लाइटस रोजाना चल रही हैं। वहीं इंटरनेशनल फ्लाइट्स में आेमान एयर, एयर अरबिया आैर थाई स्माइल एयरलाइंस की फ्लाइट्स संचालित हैं। इनमें 180 सीटर एयरबस-320, 165 से 185 सीटर बोइंग-737, 72 सीटर एटीआर-72, 80 सीटर क्यू-400 आैर 375 सीटर एयरबस-330 जैसे बड़े एयरक्राफ्ट शामिल हैं। जयपुर से संचालित इन फ्लाइट्स में दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद सहित अन्य बड़े शहरों आैर विदेश जाने लिए रोजाना 250 से अधिक यात्री अजमेर से पहुंचते हैं, आैर इससे दुगुनी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक अजमेर-पुष्कर आने के लिए जयपुर एयरपोर्ट पर जाते है। हवाई यात्रियों की संख्या में दिनों-दिन तेजी से इजाफा होते जा रहा है।

स्पाइस जेट के पास हैं - 4 बोइंग-737 एयरक्राफ्ट आैर 7 क्यू-400 एयरक्राफ्ट (आंकड़ा एयर टिकट बुकिंग एजेंट्स से जुटाया गया है)

शुभारंभ के छह माह बाद भी नियमित फ्लाइट्स नहीं

प्रतिदिन 65 फ्लाइट्स हैं संचालित | जयपुर एयरपोर्ट पर रोजाना करीब 65 फ्लाइट्स संचालित हैं। हाल ही में समाप्त हुए वित्तवर्ष में इस एयरपोर्ट से 47.87 लाख यात्रियों ने सफर किया है। इस दौरान 47 हजार 860 फ्लाइट्स का मूवमेंट हुआ है। इनमें इंटरनेशनल फ्लाइट्स भी शामिल हैं। किशनगढ़ एयरपोर्ट को जयपुर एयरपोर्ट के विकल्प के तौर पर माना जा रहा है, लेकिन यह कैसे विकल्प है - यहां से तो शुभारंभ के छह माह बाद भी एक भी नियमित फ्लाइट तक नहीं है। किशनगढ़-उदयपुर-किशनगढ़ 9 सीटर विमान सेवा शुरू की गई थी, लेकिन यह भी यात्रियों के अभाव में बंद पड़ी है।

एयरलाइंस चाहे तो दे सकती है स्टॉपेज

यह एयरलाइंस पर निर्भर करता है कि किशनगढ़ एयरपोर्ट पर वे अपनी किसी फ्लाइट का स्टॉपेज देना चाहती है या नहीं। एयर ट्रैफिक मिलता है तो यह संभव है। स्पाइस जेट के बेड़े में छोटे व बड़े दोनों तरह के एयरक्राफ्ट हैं, इनमें से अधिकतर बड़े एयरक्राफ्ट हैं। जिनके लिए किशनगढ़ एयरपोर्ट का रनवे फिलहाल उपयुक्त नहीं है। रनवे की स्ट्रेंथनिंग कर इसे बड़े विमानों के लिए भी उपयुक्त बनाया जा सकता है। अशोक कपूर डायरेक्टर, किशनगढ़ एयरपोर्ट

खबरें और भी हैं...