मदनगंज-किशनगढ़| जलदाय विभाग द्वारा परिषद क्षेत्र की पन्द्रह काॅलोनियों में रविवार को जलापूर्ति की जाएगी। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पुराना शहर के आठ जोन, नया शहर के छह जोन, शिवाजी नगर सात जोन,अजमेर रोड सात जोन, फरासिया दो जोन,अग्रसेन नगर चार जोन जयपुर रोड आठ जोन, इन्द्रानगर तीन जोन, कृष्णापुरी पंचमुखी बालाजी मंदिर व श्रीराम मंदिर तीन तीन जोन, आजाद नगर पुराना क्षेत्र तीन जाेन, हाउसिंग बोर्ड, न्यू हाउसिंग, सांवतसर चार जोन, गांधीनगर चार जोन, बजरंग कालोनी चार जोन में जलापूर्ति की जाएगी।