पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • िवधायक से की ठेलों का अतिक्रमण हटाने की मांग

िवधायक से की ठेलों का अतिक्रमण हटाने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | मदनगंज-किशनगढ़

विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने शनिवार को विधायक भागीरथ चौधरी को ज्ञापन देकर रूपनगढ़ रोड पर अवैध रूप से मांस मीट की दुकानें व सब्जियाें के ठेले हटाने की मांग की है। पदाधिकारियों ने बताया कि रूपनगढ़ रोड पर अवैध रूप से मांस मीट की दुकानें व सब्जियों के ठेलेे संचालित हो रहे है। बदबू के कारण यहां से निकलना व रहना दूभर हो गया है। अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम लगा रहता है। ज्ञापन में बताया कि प्रशासन ने पीछे जगह दे रखी है। लेकिन फिर भी ये लोग डिप्टी ऑफिस से लगाकर आरओबी तक मुख्य मार्गों पर खड़े हो जाते हैं। ज्ञापन देने वालों में नगर अध्यक्ष महेश सेन, प्रखंड अध्यक्ष सुरेश गेना, जिला सहमंत्री दिवाकर गौड़, नगर सह मंत्री गोवर्द्धन बोहरा, नगर उपाध्यक्ष राम सहाय प्रजापत, बनवारी प्रजापत, विश्राम चौधरी आदि मौजूद थे।

विधायक को ज्ञापन सौंपते विहिप बजरंग दल के पदाधिकारी।

खबरें और भी हैं...