भास्कर न्यूज| मदनगंज-किशनगढ़
गत दिनों पूर्व सांवतसर क्षेत्र से नाबालिग लड़की को भगा ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में शनिवार को गांधीनगर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को रविवार को अवकाशकालीन मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।
गांधीनगर थाना पुलिस में सांवतसर निवासी एक व्यक्ति ने 12 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में व्यक्ति ने बताया कि उसकी साढ़े साल की बेटी बारहवीं कक्षा में पढ़ती है। उसे सांवतसर निवासी अजय सुनारीवाल पुत्र छगन लाल सुबह 3 बजे बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया। लड़की के साथ 35 से 40 हजार रुपए भी घर से ले गया। उसकी बेटी की जन्मतिथि 10 सितंबर 2000 है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने प्रकरण में कार्रवाई करते हुए शनिवार को आरोपी अजय सुनारीवाल (22) पुत्र छगनलाल को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी से नाबालिग को भी बरामद कर लिया। आरोपी पर दुष्कर्म का आरोप भी है। पुलिस ने दोनों का राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल में मेडिकल कराया है। आरोपी को रविवार को अवकाशकालीन मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।
आरोपी अजय सुनारीवाल।