पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्रीनगर के लिए लोकल बस चलाने की मांग

श्रीनगर के लिए लोकल बस चलाने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसीराबाद| नगर के नागरिकों ने परिवहन मंत्री युनूस खान से नसीराबाद-किशनगढ़ वाया श्रीनगर लोकल बसे चलाने की मांग की है। योगेश परिहार, कुंजबिहारी जिंदल, संजय पाटनी, आदि ने पत्र में बताया कि फिलहाल इस मार्ग पर एक भी लोकल बस सेवा उपलब्ध नहीं होने से सैकड़ों ग्रामीणों, मजदूरों और नौकरीपेशा लोगों को निजी वाहनों का सहारा लेकर किशनगढ़ मार्ग पर पड़ने वाले गांवों में आना जाना पड़ता है जबकि इन निजी टेम्पो, वाहनों का कोई समय भी निश्चित नहीं है। नागरिकों के अनुसार श्रीनगर मार्ग पर तीन गैस प्लांटों में नगर से सैकड़ों लोग प्रतिदिन नौकरी और मजदूरी आदि के लिए आते जाते हैं । दूसरी ओर नागरिकों को लोकल बस सेवा के अभाव में एक्सप्रेस बस से किशनगढ़ अाना जाना पड़ता है जो महंगा पड़ता है। नागरिकों ने सुझाव दिया कि इस मार्ग पर लोकल बस चलाने से रोडवेज को भी अच्छी आय होगी और नसीराबाद श्रीनगर एवं किशनगढ़ के संबंधित कई ग्रामीणों नागरिकों को भी उचित किराए में आने जाने की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।

खबरें और भी हैं...