पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 21 से 23 मई तक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे कर्मचारी, अटकेंगे कई काम

21 से 23 मई तक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे कर्मचारी, अटकेंगे कई काम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| मदनगंज-किशनगढ़

पंचायतीराज सेवा परिषद के साथ 24 जून 2017 को सरकार के साथ हुए लिखित समझौते को लागू नही किए जाने के विरोध में 21 मई से 23 मई तक उपखंड के विकास अधिकारी, पंचायत प्रसार अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी तीन दिन के सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। जिससे जिले में पंचायतीराज के सभी कार्य प्रभावित रहेंगे ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। परिषद के पदाधिकारयों की ओर से शुक्रवार को उच्च अधिकारियों को सामूहिक अवकाश पर जाने का ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि परिषद के पदाधिकारियों के साथ पूर्व में राज्य सरकार की ओर से 12 सूत्री मांगों को लेकर लिखित में समझौता किया गया था। जिन्हें सरकार की ओर से अभी तक लागू नही किया गया है। इसी को लेकर परिषद के सभी कार्मिकों ने तीन दिन के अवकाश पर जाने का फैसला लिया है। पंचायती राज के कार्मिकों के अवकाश पर जाने के बाद उपखंड में सरकार की ओर से चल रही पंचायती राज की विभिन्न योजनाएं प्रभावित होंगी।

खबरें और भी हैं...