मदनगंज-किशनगढ़| हाउसिंग बोर्ड स्थित मंशापूर्ण महादेव मंदिर परिसर पर पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में सात दिवसीय योग शिविर का समापन किया गया। शिविर का शुभारंभ याेग गुरु कैलाश कुमावत सहित मंशापूर्ण महादेव विकास समिति ईश वंदना कर व भजनो की प्रस्तुति देकर तथा दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान योग शिक्षक प्रभुलाल कुमावत, कैलाश कुमावत, सरोज शर्मा ने योग, प्राणायाम, आसन व नित करने वाले व्यायाम की जानकारी देकर इनका अभ्यास कराया और इनके करने से किन किन रोगो से बचा जा सकता है कि जानकारी दी। करो योग रहो निरोग का नारा ध्यान में रखो। शिविर में कई व्यायाम सहित योग व आसन का अभ्यास कराया गया। कपालभाति, अलुलोम विलोम, सहित अन्य का अभ्यास कराया। मंदिर विकास समिति के संयोजक मंधाराम रामचंदानी ने बताया कि शिविर में सहयोग देने वालो का सम्मान किया गया। सभी के प्रति आभार मंदिर समिति अध्यक्ष आर चौहान ने जताया।