मदनगंज-किशनगढ़| भीम सेना किशनगढ़ के सदस्यता अभियान के दौरान वार्ड 1 में शनिवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मोतीराम डबरिया को वार्ड 1 अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। वार्ड 1 में भीम सदस्यों को समाज हित में कार्य करने की शपथ दिलाई। इसी क्रम में ग्राम सुरसुरा में भीम सेना किशनगढ़ के उपाध्यक्ष तेजाराम मेघवंशी व विधिक सलाहकार नंदकिशोर सेजू के नेतृत्व में भीम सेना सुरसुरा की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें भीम सेना सुरसुरा के अध्यक्ष पद पर शंकरलाल खटीक, उपाध्यक्ष पद शिवराज गुसाईवाल व गोपाल रैगर को बनाया गया। महासचिव पद पर दयाल मेघवाल, सचिव ताराचंद चंदालिया, कोषाध्यक्ष सुखदेव मेघवाल, सत्तु वर्मा, संगठन मंत्री ताराचंद मीणा, गजानंद खींची, सुनिल खींची, राजू खींची, राजू मीणा, राकेश मेघवाल, प्रवक्ता दीलिप खींची, सरदार मेघवंशी, सांस्कृतिक सचिव हंसराज खींची, राजू खींची व संरक्षक मंडल में रामेश्वर खींची सरपंच, उगाराम, रमेश, नीतिन मीणा, ओमप्रकाश, वीरेंद्र टेपण को नियुक्त किया गया। इस दौरान अध्यक्ष राजेेश बुगालिया, एडवोकेट नवीन बैरवा, नंदकिशोर सेजू, गोविंद डीडवाडा, दीपक बिडला, प्रकाश नायक, मोतीराम डबरिया, कैलाश फुलवारिया, कानाराम बैरवा, काना भाया, कैलाश किराडिया, रामनिवास परसोया, ओमप्रकाश करडाला, मदन वर्मा सहित अन्य भीम सैनिक मौजूद थे।