पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एटीएम बूथ के बाहर संदिग्ध अवस्था में घूमते दो गिरफ्तार

एटीएम बूथ के बाहर संदिग्ध अवस्था में घूमते दो गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज|मदनगंज-किशनगढ़

गांधीनगर थाना पुलिस ने चुंगी स्थित एटीएम बूथ के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे दो लोगों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया। दोनों युवक के पास एक एटीएम कार्ड मिला है। वो किसी महिला का है। गांधीनगर थाना पुलिस के अनुसार थाने का सूचना अधिकारी रामफल को सादा वर्दी में एटीएम के पास तैनात था। तभी उन्हें दो युवक एटीएम बूथ के पास घूमते नजर आए। काफी देर तक दोनों युवकों को एटीएम बूथ पर संदिग्ध अवस्था में दिखने पर दोनों से पुलिस ने पूछताछ की। दोनों के पास से एक एटीएम कार्ड मिला। जांच करने पर एटीएम ब्यावर निवासी किसी फूलवंती का होना सामने आया। दोनों युवक अपना नाम भी अलग-अलग बता रहे थे। इस पर पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवक नसीराबाद मुकेरी मोहल्ला निवासी वजाहत खान (25) पुत्र इकबाल पठान तथा नागौरी मोहल्ला निवासी मोहम्मद अफजल पुत्र मोहम्मद शाबिर (30) को गिरफ्तार किया गया। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

िकशनगढ़. शांतिभंग के आरोपी।

खबरें और भी हैं...