पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर दो चरणों में चलेगा प्रशिक्षण

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर दो चरणों में चलेगा प्रशिक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल क्रियान्वयन के लिए उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग अजमेर व भारत स्वाभिमान ट्रस्ट व पतंजलि योग समिति के तत्वावधान से अजमेर जिले में उपखण्ड स्तर पर 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम दो चरणों में दिनांक 14 से 18 मई व 28 मई से 01 जून 2018 तक प्रातः 7.00 बजे से 8.00 बजे तक आयोजित किया जा रहा है।

भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला संयोजक नेमी चन्द तम्बोली ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों को योग की बारीकियों के बारे में प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। उन्हें यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है कि हर आसन व प्रणायाम किस विधि से किया जाये व इसके क्या फायदे है।

आयुर्वेद विभाग के उप निदेशक मोहन लाल शर्मा ने इस बार सभी चिकित्सकों को प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिये पाबंद किया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम ब्लाक स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। जिसमें अजमेर, किशनगढ़, मसूदा, ब्यावर, सरवाड़, नसीराबाद, केकड़ी, भिनाय, पीसांगन, रूपनगढ़ सभी जगह पर आयुर्वेद विभाग व शिक्षा विभाग के कार्मिकों को प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आयुर्वेद विभाग के प्रशासनिक अधिकारी अशोक सेठी ने बताया कि जो प्रथम चरण में प्रशिक्षण लेने से वंचित रह जायेंगे उन्हें दूसरे चरण में प्रशिक्षण प्राप्त करना अनिवार्य होगा तथा यह भी जानकारी दी कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में यदि आम जनता भी योग प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहती है तो वह भी प्रातः काल 7.00 बजे पटेल मैदान अजमेर में उपस्थित होकर योग कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...