पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुरुषोत्तम माह में शुरू हुए धार्मिक कार्यक्रम, कथावाचक संत संतोष शरण ने महात्म्य का किया वर्णन

पुरुषोत्तम माह में शुरू हुए धार्मिक कार्यक्रम, कथावाचक संत संतोष शरण ने महात्म्य का किया वर्णन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | मदनगंज किशनगढ़

अजमेर रोड स्थित राधा सर्वेश्वर मंदिर परिसर पर श्रीमद् भागवत ज्ञान कथा का शुभारंभ बुधवार से हुआ। श्रीमदभागवत ज्ञान कथा के पहले दिन कथावाचक संत संतोष शरण ने श्रीमदभागवत के महात्म्य का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भक्तों की भावना को जानकर उनमें प्रगाढ़ता करने का कार्य श्रीमदभागवत करती है। यह तो मानव जीवन की प्रयोगशाला है जिसके तहत मानव जीवन के विभिन्न पहलुओं को छूता हुआ अपने अराध्य को प्राप्त करने का प्रयास करता है।

कथावाचक रसिक महाराज ने मैं तो भावों में बह जाऊं रे, मै तो अपने इष्ट में समाऊं रे, प्रभु करजे कृपा ऐसी, तेरे चरणन में आ जाऊं रे भजन गाया तो भक्तगण भक्ति में मस्त हो नृत्य करने लगे। पूरा परिसर श्री हरि के जयघोष से गूंज रहा था। श्रीमदभागवत की आरती कर कथा को विश्राम दिया गया। श्रीमदभागवत कथा का शुभारंभ कलश शोभायात्रा निकाल कर किया गया। कलश शोभायात्रा बैंड की मधुर धुन पर अजमेर रोड स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर से शुरू हुई। यह अजमेर मुख्य मार्ग से राधा सर्वेश्वर मंदिर पर आई। कलश शोभायात्रा पर जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। महिलाएं मंगल कलश के साथ नृत्य करते चल रही थी। कथा स्थल पर तुलसीराम, नगर परिषद सभापति सीताराम साहू सहित अन्य द्वारा कथावाचक संत रसिक महाराज का अभिनंदन किया गया। बड़ी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे। कथा प्रतिदिन दोपहर तीन बजे से शाम 6 बजे तक होगी।

पुराना शहर पुरुषोत्तम मास के शुभारंभ पर पुराना शहर माहेश्वरी भवन पर श्रीमदभागवत ज्ञान कथा का आयोजन बुधवार से शुरु हुआ। कथा के पहले दिन वृंदावन निवासी बाल व्यास पंडित ऋषभ कृष्ण शास्त्री ने भागवत का महात्म्य सहित अनेक प्रसंगों पर विस्तार से कथा कही। आरती कर कथा को विश्राम दिया गया। समाज के अर्पित काबरा ने बताया कि कथा शुभारंभ से पूर्व सुबह आठ बजे गोबरिया गणेश मंदिर से कलश शोभायात्रा निकालकर की गई। जो पुराना शहर, धानमंडी, पिनारी चौक, रामलीला चौक सहित अन्य मार्ग से होते हुए माहेश्वरी भवन तक आई। मार्ग में जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी बंधु मौजूद रहे।

मैं तो भावों में बह जाऊं रे, अपने इष्ट में समाऊं रे...

मदनगंज-किशनगढ़. अजमेर रोड पर कलश यात्रा निकालते श्रद्धालु।

खबरें और भी हैं...