पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घर में घुसकर लाठियों से मारपीट, दो घायल

घर में घुसकर लाठियों से मारपीट, दो घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रूपनगढ़| ग्राम भदूण में बीती शाम कुछ लोगों ने एक परिवार पर घर में घुसकर सामूहिक रूप से लाठियों से मारपीट की जिससे दो जने घायल हो गये। एक को उपचार के लिये राजकीय चिकित्सालय किशनगढ़ में भर्ती कराया गया है। हेडकांस्टेबल श्रवणराम पूनिया ने बताया कि भदूण निवासी लालाराम पुत्र प्रतापराम रेगर ने सोमवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी। इसके अनुसार उसके घर में भैरूजी की प्रसादी थी। इसके दौरान कुछ बातचीत व विवाद अन्य पक्ष से हुआ। इसके बाद लालाराम के घर में घुसकर श्रवण पुत्र पन्ना, शंकरलाल पुत्र श्रवण, मदन पुत्र पन्ना , मालाराम पुत्र मदन व सोहन लाल पुत्र बोदूराम सभी जाति रेगर ने प्रेमचंद व तेजाराम पुत्र भंवरलाल रेगर के साथ लाठियों से देर तक मारपीट की। वहां पर मौजूद कुछ लोगों ने बीचबचाव कर छुड़ाया। इस घटना में घायल तेजाराम को उपचार के लिये किशनगढ़ ले जाया गया।

खबरें और भी हैं...