पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| मदनगंज किशनगढ़

शिवाजी नगर स्थित राजीव गांधी कांग्रेस भवन पर सोमवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री व सूचना व क्रांति के जनक राजीव गांधी की पुण्य तिथि श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। ब्लाॅक कांग्रेस के अध्यक्ष रमेश जाजू ने बताया कि ब्लाक कांग्रेस की कार्यकारिणी सुबह आठ बजे तथा डाक बंगले पर अजमेर देहात व अजमेर शहर की कार्यकारिणी द्वारा पुण्य तिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। रतन यादव, रामस्वरूप भड़ाना, हमीदा बानो, विपिन्द्र सिंह चारण, परमेन्द्र जोशी, ब्लाक अध्यक्ष रमेश जाजू सहित अनेक वक्ताओं ने भारत र| पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जीवन से प्रेरणा लेकर देश सेवा व समाज सेवा करते रहने का संकल्प लिया। ब्लाॅक अध्यक्ष जाजू ने बताया कि पुण्य तिथि मनाने के बाद सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता सुबह कलेक्ट्रेट पर सांसद डाॅ. रघु शर्मा के निर्देशन में पानी व बिजली की समस्या को लेकर मटका फोड़ आंदोलन में भाग लिया। राधेश्याम वैष्णव, मदन मेघवाल, जगदीश गोरा वकील, सुशील अजमेरा, किशन गहलोत सहित अनेक जन मौजूद रहे।

अरांई| कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाई। अरांई कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राधामोहन धायल ने बताया कि पावर हाउस चौराहा स्थित शिव मंदिर परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कि राजीव गांधी ने देश के विकास में अहम योगदान दिया। देश को आईटी के क्षेत्र का अर्थ समझाया एवं विकास में आधुनिकता को समावेश किया। कार्यक्रम में अमरचंद सैन, नरेन्द्र सारण, हनुमान गोरेली, भंवर गोपाल गौड, अमराराम मेघवंशी सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

मदनगंज-किशनगढ़. राजीव गांधी की 27वी पुण्यतिथि मनाते कांग्रेसी।

खबरें और भी हैं...