रूपनगढ़| पुलिस ने सोमवार को किशनगढ़ रोड पर अस्पताल के सामने ट्रैक्टर में तेज आवाज से टेप बजाने पर ध्वनि प्रदूषण एक्ट में कार्रवाई की। रूपनगढ़ थाना प्रभारी सुमन चौधरी ने बताया कि सोमवार को तेज आवाज में ट्रैक्टर पर टेप बजाने पर ध्वनि प्रदूषण एक्ट में कार्यवाही की गई। उसके टेप,स्पीकर व पैन ड्राइव को जब्त कर लिया गया।