पीटीएस किशनगढ़ को कुक की जरूरत
अजमेर |पुलिस ट्रेनिंग स्कूल किशनगढ़ में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (कुक) के लिए आवेदन मांगे हैं। पुलिस ट्रेनिंग स्कूल किशनगढ़ के कमांडेंट ने बताया कि स्कूल में कुक के एक सामान्य श्रेणी के रिक्त पद के लिए पांचवीं कक्षा उत्तीर्ण तथा खाना बनाने में दक्ष एवं अनुभवी भारतीय नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदक की आयु एक जनवरी 2018 को 18 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आवेदन पत्र के साथ दो उत्तरदायी व्यक्तियों के चरित्र प्रमाण पत्र आिद संलग्न करना होगा।