पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पावरलूम एसोसिएशन अध्यक्ष का इस्तीफा मंजूर, नई कमेटी का गठन

पावरलूम एसोसिएशन अध्यक्ष का इस्तीफा मंजूर, नई कमेटी का गठन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | मदनगंज-किशनगढ़

राजस्थान पावरलूम एसोसिएशन की साधारण सभा की बैठक बुधवार सुबह एसोसिएशन कार्यालय में हुई। बैठक में अध्यक्ष जगदीश नारायण बंसल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया। पावरलूम उद्योग पर चल रहे संकट व कार्यकारी संचालन के लिए 10 सदस्यों की नई कमेटी का गठन किया गया।

कमेटी के संयोजक रामअवतार अग्रवाल व सहसंयोजक कल्याण यादव को चुना गया। साधारण सभा में पहली बार बड़ी संख्या में पावरलूम व्यापारी शामिल हुए परंतु पूर्व अध्यक्ष बंसल व उनके समर्थक शामिल नहीं हुए। एसोसिएशन अध्यक्ष जगदीश नारायण बंसल ने पूर्व में कार्यकारिणी को अपना इस्तीफा दे दिया था। उसे बुधवार को साधारण सभा में सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। साथ ही बंसल को निर्देशित किया गया कि 2010 से 2018 तक का आय व्यय का हिसाब आगामी 1 माह के अंदर प्रस्तुत करें। साधारण सभा में बंसल शामिल नहीं हुए। बैठक में पावरलूम उद्योग पर चल रहे संकट पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में श्रमिकों की हड़ताल के कारण चल रहे गतिरोध को समाप्त करने के लिए एक 10 सदस्य की कमेटी का गठन किया गया। इसमें रामअवतार अग्रवाल संयोजक, कल्याण यादव सह संयोजक, दीपक शर्मा, सुनील सलेमाबाद, उमराव सिंह सोलंकी, राजेश कोठारी, मुकेश शर्मा, नितिन बोहरा, गोपाल अग्रवाल, रमेश यादव चुने गए। कमेटी श्रमिकों की वेतनवृद्धि, हड़ताल व अन्य पावरलूम उद्योग की समस्याओं के साथ-साथ पावरलूम एसोसिएशन को सुचारू रूप से संचालित करने का कार्य करेगी।

खबरें और भी हैं...