पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गांवों में ई मित्र प्लस मशीन से 10 रुपए में मिलेंगे प्रमाण पत्र

गांवों में ई-मित्र प्लस मशीन से 10 रुपए में मिलेंगे प्रमाण पत्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मदनगंज-किशनगढ़ | उपखंड के प्रत्येक पंचायत मुख्यालय पर ई-मित्र प्लस मशीन लगाई जा रही है। इस मशीन से कोई भी व्यक्ति अपने प्रमाण पत्र प्रिंट कर प्राप्त कर सकेंगे। मशीन की स्क्रीन पर स्टेटस देख सकेंगे। बिलों का भुगतान, परीक्षाओं का परिणाम, अंक तालिकाओं का प्रिंट भी ले सकेंगे। सभी पंचायतों में मशीनें पहुंच गई है। सॉफ्टवेयर भी इंस्टॉल किया जा चुका है। इसी माह में उनको भी उपयोग के लिए शुरू कर दिया जाएगा। मशीन पर उपलब्ध सेवाओं में डिजिटल प्रमाण पत्र में मूल निवास और जाति प्रमाण पत्र की सेवा जल्दी ही शुरू हो जाएगी। इसे केवल नकद भुगतान से प्राप्त किया जा सकता है। ई मित्र कियोस्क धारक से डिजिटल प्रमाण पत्र का प्रिंट प्राप्त करने पर 21 रुपए का टोकन कटता है, लेकिन इस मशीन से आमजन स्वयं 10 रुपए जमा कर डिजिटल प्रमाण पत्र का प्रिंट ले सकते हैं।

खबरें और भी हैं...