धानमंडी में एक महीने से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम बंद
मदनगंज-किशनगढ़ | पुराना शहर स्थित धानमंडी में पिछले एक महीने से एसबीआई का एटीएम बंद पड़ा है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एटीएम खराब होने से लोगों को मदनगंज आना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने एटीएम बूथ सही कराने की मांग की है। जानकारी के अनुसार पुराना शहर धानमंडी में एसबीआई बैंक का एटीएम बूथ पिछले एक महीने से बंद है। इस बारे में कई बार बैंक प्रशासन को भी कहा है लेकिन समाधान नहीं हुआ। इस क्षेत्र में एटीएम बूथ बंद होनेे के कारण क्षेत्रवासियों को मदनगंज आना पड़ता है।