पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बार एसोसिएशन : अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला

बार एसोसिएशन : अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मदनगंज-किशनगढ़ | बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला होगा। नामांकन के लिए बुधवार का अंतिम दिन था। अध्यक्ष पद के लिए परमानंद शर्मा, प्रतीक मेहता, संजय राज तथा शिवा पंवार ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी रविकांत शर्मा ने बताया कि अध्यक्ष के लिए हीरालाल चौधरी, दीपक कुमार दाधीच व रक्षा शर्मा मैदान में हैं। उपाध्यक्ष के लिए सोमदत्त पुरोहित, गणेशलाल प्रजापति, सचिव पद के लिए पीयूष धाभाई, आदित्य धवल व महावीर मालाकार, महासचिव के लिए अधिवक्ता सीमा वैष्णव, कोषाध्यक्ष के लिए रामसिंह मीणा, पुस्तकालयाध्यक्ष के लिए नवीन कुमार बैरवा व कार्यकारिणी सदस्यों के लिए अनिल कुमार कासोटिया, मनीष कुमार पारीक, जयप्रकाश शर्मा, मनन कौशिक निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

खबरें और भी हैं...