पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डेढ़ माह बाद भी शुरू नहीं हुआ वेंडिंग जोन सिस्टम

डेढ़ माह बाद भी शुरू नहीं हुआ वेंडिंग जोन सिस्टम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में प्रशासन ने नाॅन वेंडिंग व वेंडिंग जोन बनाकर मार्च में ही व्यवस्था सुधारने का दावा किया था। मगर डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी इस पर कोई चर्चा तक नहीं है। परिषद सभागार में संबंधित विभागों ने शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए आठ वेंडिग जोन बना इस स्थान पर ठेला चालकों व छोटे व्यापारियों को भेजने का दावा किया था मगर हालात में कोई बदलाव नहीं आया है। नगर परिषद ने मार्च में बैठक के दौरान एक पखवाड़े में वेंडर जोन व्यवस्था लागू करने का जो दावा किया गया था वह डेढ़ माह का समय बीतने के बाद भी लागू नहीं हो सका है। वेडिंग जोन व्यवस्था कब से शुरू होगी इस पर कोई भी अधिकारी कुछ कहने को तैयार भी नहीं हो रहा है।

तीस से अधिक स्थानों पर भीड़ : शहर में सुमेर सिटी सेंटर, पुरानी मिल चौराहा, बालाजी मंदिर, कटला बाजार के सामने, मुख्य चौराहा, रूपनगढ़ रोड सहित बस स्टैंड, सरवाड़ी गेट आदि क्षेत्रों में स्थित दुकानों के बाहर मुख्य मार्ग पर हाथ ठेले वाले जिसको जहां जगह मिल रही है खड़े हो रहे हैं। भीड़भाड़ वाले बाजार क्षेत्र में इनके आगे रोजमर्रा का सामान बेचकर अपने परिवारों का पालन-पोषण करने वाली महिलाएं रोड पर बैठती है।

इस व्यवस्था आमजन को लाभ होता। बिगड़ती यातायात व्यवस्था में बहुत सुधार होता। सभी व्यापारियों का रजिस्ट्रेशन होता तथा नगर परिषद के पास इसका संपूर्ण विवरण रहता। ग्राहक के किसी प्रकार की असुविधा होने की स्थिति में वह अपनी शिकायत नगर परिषद कार्यालय में कर सकता। जब तक वहां आवश्यक सभी प्रबंध नहीं कर दिए जाते प्रशासन को जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना चाहिए था। वेंडिग जोन घोषित करने मात्र से कार्य पूरा नहीं हो जाता। बिना किसी योजना के वेंडिग जोन घोषित कर केवल वाहवाही लूटने का कार्य किया गया। हालात जस के तस है। राकेश शर्मा, नेता प्रतिपक्ष नगर परिषद किशनगढ़

मदनगंज किशनगढ़. नाॅन वेडिंग जोन बालाजी बाजार के हालात।

मदनगंज किशनगढ़. नाॅन वेडिंग जोन बालाजी बाजार के हालात।

इन स्थानों पर बनाए गए वेंडिंग जोन : परिषद प्रशासन ने लक्ष्मीनारायण मंदिर से खोड़ा गणेश चौराहे को छोड़ते हुए फरासिया जाने वाली सड़क तक, खोड़ा गणेश रोड पर ओरिजनल रेस्टोरेंट तक स्लिंग साइड रोड, आरओबी के नीचे दोनों ओर, मझेला रोड पर होम्योपैथिक चिकित्सालय से लिंक रोड तिराहे तक सौ फीट के अंदर, कृषि उपज मंडी के सामने, रामनेर रोड तिराहे से मकराना चौराहा, सौ फीट चौराहे से छोड़ते हुए, रविन्द्र रंगमंच के प्रवेश पर, सरवाड़ी गेट के मंदिर के पास, तथा रूपनगढ़ रोड पर आरओबी से नीचे उतरते ही नगर परिषद भूमि वेंडिग जोन के लिए चिन्हित कर घोषित की गई। इसमें रूपनगढ़ रोड, खोड़ा गणेश रोड, कृषि मंडी क्षेत्र एकांत में है। जहां पर खरीदारी के लिए ग्राहकों को आकर्षित करना किसी चुनौती से कम नहीं है।

शहर में वेंडर जोन व्यवस्था स्थापित करने को लेकर सभी को विश्वास में लेकर काम किया जा रहा है। सभी को विश्वास में लेकर ही वेंडिग व नान वेंडिग जोन बनाए गए है। सभी के सहयोग से शहर को व्यवस्थित व सुंदर बनाया जाएगा। सभी व्यापारियों को रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए प्रेरित भी किया गया है। जो निर्धारित समयावधि तक नहीं करवा सके उन्हें एक और मौका दिया जा रहा है। अपना शहर सुंदर बने इस दिशा में सभी के सहयोग से ही कार्य होगा। कार्य को व्यवस्थित किया जा रहा है। सीताराम साहू सभापति नगर परिषद किशनगढ़

खबरें और भी हैं...