मदनगंज-किशनगढ़. शिविर में योग, प्राणायाम का अभ्यास करते सदस्य।
भास्कर न्यूज|मदनगंज-किशनगढ़
सिंंधी काॅलोनी संत कंवरराम भवन व हाउसिंग बोर्ड स्थित मंदिर शिव मंदिर चल रहे पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन आयुर्वेद विभाग के वैद्य, नर्सिंगकर्मी और शारीरिक शिक्षकों को योगाभ्यास किया गया। उन्हें योग के महत्व के बारे में बताया गया। सबसे पहले सूक्ष्म व्यायाम और उसके बाद आसनों का अभ्यास करवाया गया। इसमें ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, त्रिकोणासन और घुटनों के आसन करवाए गए। इसके बाद बैठकर करने वाले आसन, वज्रासन के साथ ही पवन मुक्त आसन करवाए गए। प्राणायाम में कपाल भाती, अनुलोम विलोम, शीतली प्राणायाम भ्रामरी और ध्यान प्राणायाम करवाए गए। भारत स्वाभिमान पतंजलि योग समिति के तत्वाधान में आयोजित योग शिविर में आज प्रभारी गिरधारी अमरवानी के निर्देशन में कैलाश कुमावत और प्रकाश गंगवाल ने सभी शिविरार्थियों को अभ्यास कराया। शिविर में आयुष विभाग से विभाग प्रमुख ओमप्रकाश शर्मा, वैद्य गोविंद प्रसाद शर्मा, डॉ. मधु शर्मा, विमला शर्मा सहित अन्य ने भाग लिया। शिविर में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य पवन कुमावत, खेल प्रभारी अरविंद पारीक, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक हीरालाल चौधरी, श्याम सुंदर शर्मा, चन्द्र शेखर शर्मा, बलवीर, भागचंद जाट, कल्याण सिंह, प्रकाश फुलवरिया, महिलाओं में मधु बाला, चंदन बाला सहित अन्य मौजूद थे।