पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • व्यक्तित्व विकास शिविर में भाग लेंगे बच्चे

व्यक्तित्व विकास शिविर में भाग लेंगे बच्चे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मदनगंज-किशनगढ़| विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी शाखा अजमेर की ओर से 22 मई से पांच दिवसीय आवासीय व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन किया जाएगा। शहीद अविनाश माहेश्वरी आदर्श विद्या मंदिर में लगने वाले शिविर में किशनगढ़ से भी बच्चे भाग लेंगे। स्वाध्याय प्रमुख लाजवंती भारद्वाज ने बताया कि शिविर में बच्चों को सूर्यनमस्कार, योग, प्राणायाम के साथ-साथ वैदिक गणित की तकनीकों के साथ-साथ अध्ययन करने की वैज्ञानिक तरीकों से नोट्स बनाना, बच्चों में एकाग्रता व स्मरण शक्ति बढ़ाने की विधियों के साथ राष्ट्रभक्ति गीतों के सस्वर गायन के साथ मानसिक, बौद्धिक शारीरिक खेलों से सात्विक मानसिकता का संवर्द्धन कर व्यक्तित्व विकास के विविध आयामों का विकास किया जाएगा। विवेकानंद आश्रम गुंदोलाव झील के पास शाम 5 से 7 बजे प्रपत्र प्राप्त और जमा कराए जा सकते है। शिविर में अजमेर, किशनगढ़, ब्यावर, नसीराबाद के 8 से 16 आयु वर्ग के बालक-बालिका पंजीकरण करवा सकते हैं।

खबरें और भी हैं...