मदनगंज-किशनगढ़| रूपनगढ़ रोड पुलिया के निकट रहने वाले दुकानदारों ने गुरुवार को विधायक को ज्ञापन देकर पुलिया के निकट संचालित अवैध रूप से मीट की दुकानें और बूचड़खाने को हटवाने की मांग की है। ज्ञापन में व्यापारियों ने बताया कि रूपनगढ़ पुलिया के पास उनकी अपनी-अपनी दुकानें संचालित हैं। पिछले कुछ माह से तीन चार मीट की दुकानें और बूचड़खाने खुल गए हैं। इससे दुकानदारों व ग्राहकों को गंदगी का सामना करना पड़ रहा है। बूचड़खाने की गंदगी सड़कों पर आ जाती है। आम रास्ता होने से महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग व हमारे ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ज्ञापन के जरिये स्वच्छ भारत अभियान के तहत मीट, मछली मुर्गा, बूचड़खाने की दुकानें बंद करवाने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में खेमचंद नांगलिया, इंद्रजीत, मांगीलाल, जितेंद्र, रघुवीर जीनगर, रमेशचंद कुमार, मुन्नालाल वैष्णव, रामलाल शर्मा, रामस्वरूप सहित अन्य शामिल हैं।