पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • काचरिया पीठ में पुरुषोत्तम मास महोत्सव शुरू

काचरिया पीठ में पुरुषोत्तम मास महोत्सव शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मदनगंज-किशनगढ़| पुराना शहर स्थित निम्बार्क पीठ काचरिया मंदिर परिसर पर पुरुषोत्तम माह श्रद्धा व उल्लास पूर्वक मनाया जाएगा। इस दौरान पूरे माह अलग अलग प्रकार के धार्मिक कार्यक्रमो का आयोजन किया जाएगा। पंडित ओमप्रकाश रतावा ने बताया कि पुरुषोत्तम माह के शुभारंभ पर कदम्ब कुंज का आयोजन किया गया। गुरुवार रात को रथयात्रा का आयोजन किया गया। शुक्रवार को फल फूल का हिंडौला सहित अाने वाले समय में केले का हिंडोला, पुष्प विमान, पीलीघटा, गौ चरण, चीर हरण, नौका विहार, दान घाटी, जल विहार, बगीचे में मचकी झूला, नव निकुंज, रासोत्सव, फूलडोल, श्याम घटा, सांझी, गोवर्धन तलहटी, पनघट, गिरि कंदरा, सूखे मेवे का बंगला, कमल मंडनी, नंद महोत्सव, सावन भादो, जल विहार, गुलाबी घटा, छाक सहित मानसी गंगा, दीपदान का आयोजन किया जाएगा। दर्शन रात 9 से 10 बजे तक किए जा सकेंगे।

खबरें और भी हैं...