पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कूलों के 17 हजार से अधिक बच्चों को मिलेगा दूध

स्कूलों के 17 हजार से अधिक बच्चों को मिलेगा दूध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मदनगंज-किशनगढ़| उपखंड के कक्षा पहली से आठवी तक राजकीय स्कूल में अध्ययन करने वाले बच्चों को राज्य सरकार अन्नपूर्णा मिल्क योजना के तहत दूध पिलाएगी।

सरकारी स्कूलों में अब बच्चों के स्वास्थ्य पर सरकार विशेष ध्यान दे रही है। इसी दिशा में बच्चाें के स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए तथा बच्चों में प्रोटीन व कैलोरी बढ़ाने के लिए दूध भी दिया जाएगा। इससे किशनगढ़ क्षेत्र के 172 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के 17 हजार से अधिक बच्चों को दूध मिलेगा। अन्नपूर्णा मिल्क योजना 2 जुलाई से लागू की जाएगी। इसको लेकर शिक्षा विभाग की ओर से तैयारी शुरू कर दी है।

इस कारण शुरू होगी योजना : मालूम हो कि वर्तमान में सरकार की ओर से राजकीय स्कूलों में विद्यार्थियों को पोषाहार व अन्य भोजन के बाद भी बच्चों के स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आ रही है। स्वास्थ्य में गिरावट को देखते हुए अब शिक्षा विभाग ने बच्चों में कैलोरी व प्रोटीन की मात्रा आयु के अनुसार बराबर बनी रहे को ध्यान में रखकर इस योजना का शुभारंभ कर रही है। अध्ययन के साथ स्वस्थ व उत्तरोत्तर वृद्धि करता शरीर हो को आधार बनाया गया है। कोई बच्चा कुपोषित न रहे पर जोर दिया गया है।

इस प्रकार मिलेगा दूध : शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कक्षा पहली से पांचवी कक्षा के बच्चों को 150 एमएल तथा कक्षा छठी से आठवीं तक के बच्चाे को 200 एमएल तक दूध मिलेगा। उपखंड के 172 स्कूलों के सत्रह हजार से अधिक बच्चों को दूध मिल सकेगा।

खबरें और भी हैं...