पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 125 गांवाें में होगा डीडीटी पाउडर का छिड़काव

125 गांवाें में होगा डीडीटी पाउडर का छिड़काव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज|मदनगंज-किशनगढ़

जिले में मलेरिया बुखार एक्टिव होने से पहले ही चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग रोकथाम में जुट गया है। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वे कराने के साथ नालियों और गड्ढों में एमएलओ डाला जा रहा है। किशनगढ़ उपखंड के 125 गांवों में डीडीटी पाउडर का छिड़काव करवाया जाएगा।

जानकारी के अनुसार गर्मी तेज होने के साथ ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है। आगामी समय में मच्छरों की संख्या में इजाफा होने की आशंका बनी हुई है। मलेरिया की रोकथाम को लेकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। अस्पतालों में वायरल, मलेरिया से जुड़े रोगियों की संख्या बढ़ने लगी है। शहर में 15 जून से विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें नगर परिषद के तीन कर्मचारी और स्वास्थ्य विभाग के कार्मिक नालियों और गड्ढों में एमएलओ डाल रहे हैं, जिससे मच्छरों को बढ़ने से रोका जा सके। पिछले साल आए मलेरिया के केसों के आधार पर 125 गांवों में विशेष छिड़काव करने का निर्णय लिया गया। इन गांवों में मच्छरों की रोकथाम के लिए 15 जून से डीडीटी का छिड़काव करवाया जाएगा।

अब तक 30 हजार की ब्लड स्लाइड बनी

उपखंड में गर्मी तेज होने के साथ ही वायरल व सामान्य बुखार के रोगी राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और निजी अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। उपखंड में जनवरी से मई के बीते सप्ताह तक अस्पतालों में अस्पतालों में पहुंचे बुखार पीड़ित 30 हजार की ब्लड स्लाइड बनाई गई।

शहरी क्षेत्रों व गांवों में किया जाएगा डीडीटी स्प्रे

गांधीनगर, सांवतसर, राजारेडी, पुराना व नया शहर, हाउसिंग बोर्ड कच्ची बस्ती क्षेत्र में डीडीटी स्प्रे का छिड़काव किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र में बांदरसिंदरी, मुंडोती, चुरली, चूंदड़ी, पाटन, नलू, कांकनियावास, तिलोनिया, खेडा कर्मशोतान, खेड़ा, गागुंदा, भोगादीत, बरना, बालापुरा, ढाणी पुरोहितान, मालियों की बाडी, सरगांव, नयागांव में छिड़काव किया जाएगा।

जिले में मलेरिया बुखार एक्टिव होने से पहले ही विभाग रोकथाम के इंतजामों में जुट गया है। किशनगढ़ शहर में नालियाें और गड्ढों में एमएलओ डलवाया जा रहा है। 25 मई से गांवों में छिड़काव कराया जाएगा। डॉ. स्वाति शिंदे, बीसीएमएचओ, किशनगढ़

खबरें और भी हैं...