मदनगंज-किशनगढ़|भारत विकास परिषद मुख्य शाखा मदनगंज-किशनगढ़ की ओर से अग्रसेन भवन में चल रहे अभिरुचि शिविर में रविवार को बच्चों को कई तरह की नई चीजें सिखाई गई।
सह प्रभारी मधु अग्रवाल ने बताया कि शिविर में स्लीपर नेट से झुमका, गले का हार बनाना, कुकिंग में पुडिंग बनाना, क्राफ्ट में फोटो फ्रेम, बेस्ट मेटेरियल से डिजाइनर बॉटल बनाना, डांस में घूमर व डिस्को सॉन्ग, जूडो कराटे सेल्फ डिफेंस, पार्लर में कंप्लीट सेल्फ मेकअप करना सिखाया। शिविर में परिषद की पार्वती कुमावत, गोयल, उर्मिला मूंदड़ा, विष्णु कांता छापरवाल, कविता अमरवानी, ललिता सारडा, विभाग पाटोदी, सरिता मंत्री, रश्मि जैन, शशि छापरवाल, मंजू अग्रवाल, अभिषेक राठी, प्रेम कोचेटा, अनिल गोयल, सर्वेश्वर अग्रवाल, राजेश लोया आदि मौजूद थे।