पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गर्मी में मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़े आउटडोर में आंकड़ा 1500 के पार

गर्मी में मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़े आउटडोर में आंकड़ा 1500 के पार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज.मदनगंज-किशनगढ़.

पिछले एक सप्ताह से तापमान 43 डिग्री के पार जाने से जहां एक और लोगों की हालत खराब हो रही है वहीं गर्मी जनित रोगी भी बढ़ते जा रहे हैं।

अस्पताल में आउटडोर में पहुंचने वाले रोगियों में से हर तीसरा रोगी पेट दर्द, उल्टा दस्त का शिकार है। अस्पताल के आउटडाेर में इन दिनों करीब 1500 रोग तक पहुंच रहे है। लोगों को तेज धूप में कम निकलने और सुबह शाम ही बाहर निकलने की सलाह दे रहे हैं। बढ़ती गर्मी में पेट दर्द, उल्टी-दस्त, सर्द-गर्म, बुखार, लू तापघात, सन बर्न, खांसी, वायरल फीवर के मरीज बढ़ रहे हैं। मई माह में अभी दस दिन और बचे हैं। उसके बाद जून माह पूरा है। इतनी भीषण गर्मी और आउटडोर के 1500 पार पहुंचना अपने आप में गंभीर है। अस्पताल में प्रतिदिन के आउटडोर में वायरल व अन्य मौसमी बीमारियों से पीड़ितों की संख्या बढ़ने लगी है। मौसमी बीमारियाें से पीड़ितों में सबसे ज्यादा बच्चे हैं, जो पेट दर्द, उल्टी, दस्त, खांसी, बुखार, गले में जकड़न की शिकायत लेकर आ रहे हैं। गर्मी बढ़ने के कारण कुओं नलकूपों का जल स्तर गिर गया है।

किशनगढ़. राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल के आउटडोर में मरीजों की लगी भीड़।

ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों पर भी बढ़े रोगी

गर्मी बढ़ने के तीखे तेवर के उपाय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक केंद्रों, उप स्वास्थ्य केंद्रों पर भी मरीजों की भीड़ देखने को मिल रही है। चिकित्सा विभाग की ओर से पहले से ही हीट स्ट्रोक का खतरा बताते हुए अलर्ट जारी किया गया है। चिकित्सा विभाग ने लू एवं तापघात से बचाव के लिए दिशा-निर्देश जारी किए है। गर्मी में शरीर का तापमान बढ़ जाता है। इससे शरीर में खनिज लवणों के साथ ही पानी की कमी हो जाती है। इस कारण लाल रक्त कणिकाएं रक्त वाहिनियों में टूट जाने से रक्त संचार में कमी आती है और प्राथमिक एवं समुचित उपचार की कमी आती है और प्राथमिक एवं समुचित उपचार की कमी से लू व तापघात के रोगी की मौत हो सकती है। ऐसी स्थिति नहीं बने, इसके लिए विभाग ने बचाव के लिए दिशा-निर्देश जारी किए है। मरीजों को जागरूक किया जा रहा है।

चिकित्सा विभाग ने किया अलर्ट

जानकारी के अनुसार पिछले एक माह में करीब 25 लाख की दवाएं खत्म हो चुकी है। एक माह पूर्व ही दो महीने की दवाओं को ऑर्डर दिया गया है। ताकि स्टोर में मुख्यालय से जल्दी से जल्दी दवाएं पहुंच सकें। अस्पताल में पांचों डीडीसी पर गर्मीजनित रोगी पहुंच रहे हैं। इसी तरह मेडिकल वार्ड में भी गर्मी के रोगी भर्ती हो रहे हैं। चिकित्सा विभाग की ओर से 24 घंटे अलर्ट रहने के आदेश जारी किए गए हैं। यज्ञनारायण अस्पताल में गर्मी बढ़ने से मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। इन दिनों आउटडोर में प्रतिदिन करीब 1500 के पार रोगियों का आंकड़ा पहुंच गया है। इनमें से 60 फीसदी रोगी 800 से ज्यादा रोगी गर्मजनित बीमारियों के पहुंच रहे हैं।

गर्मी के रोगी बढ़ रहे हैं। खासकर उल्टी दस्त, पेट दर्द। इस मौसम में सावधानी ही बचाव है। तेज धूप में निकलना, खान पान सभी के लिए विशेष ध्यान रखना होगा। डॉ. पीसी पाटनी, डिप्टी कंट्रोलर, यज्ञनारायण अस्पताल किशनगढ़

6 दिन के आंकडे़

दिन कुल मरीज गर्मी के रोगी

14 मई 1450 651

15 मई 1528 829

16 मई 1455 921

17 मई 1352 833

18 मई 1565 745

19 मई 1422 739

खबरें और भी हैं...