पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी को जेल भेजा

नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी को जेल भेजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मदनगंज-किशनगढ़|सांवतसर क्षेत्र से नाबालिग लड़की को भगाकर दुष्कर्म करने के मामले में शनिवार को पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी को रविवार को अवकाशकालीन मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। गांधीनगर थाना पुलिस में सांवतसर निवासी एक व्यक्ति ने 12 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें व्यक्ति ने बताया कि उसकी साढ़े 17 साल की पुत्री है। उसे सांवतसर निवासी अजय सुनारीवाल पुत्र छगन लाल सुबह 3 बजे बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया। लड़की के साथ 35 से 40 हजार रुपए भी घर से ले गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने प्रकरण में कार्रवाई करते हुए शनिवार को आरोपी अजय सुनारीवाल पुत्र छगनलाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से नाबालिग को भी बरामद कर लिया।आरोपी पर दुष्कर्म का आरोप भी है। अारोपी का राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल में मेडिकल कराया गया।उसके बाद उसे अवकाशकालीन मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

आरोपी अजय ।

खबरें और भी हैं...