संत कंवर राम का जन्मोत्सव मनाया
किशनगढ़बास| सिंधी समाज ने संत कंवर राम का 133वां जन्मोत्सव एवं वैशाखी पर्व मनाया। इस दौरान भामाशाह राजेश कामदार ने अस्पताल के बाहर ठंडे वाटर कूलर का शुभारंभ किया। संत कंवर राम हरि मंदिर में सुबह 7 बजे संतों का महास्नान, 12 बजे प्रसाद वितरण, शाम 7 बजे सत्संग एवं रात्रि 8 बजे महाआरती का आयोजन किया गया। संत कंवर राम की जन्मोत्सव पर सिंधी समाज के लोगों ने अपने निवास व प्रतिष्ठान पर दीप प्रज्जवलित किए। इस मौके पर मुक्खी श्रीचन्द भूठानी, बाबा बाबूलाल चन्दनानी, नन्दलाल हरवानी, प्रभुदयाल, दर्शन बतरा, परमा लख्यानी, माधो कुमार, मुरलीमल, संजय छिंगाणी आदि मौजूद थे।