पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सेना में कार्यरत परीक्षार्थी का चचेरा भाई दे रहा था परीक्षा, पकड़ा गया

सेना में कार्यरत परीक्षार्थी का चचेरा भाई दे रहा था परीक्षा, पकड़ा गया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजर्षि कॉलेज में कैमिस्ट्री की प्रायोगिक परीक्षा का मामला

भास्कर संवाददाता | अलवर

राजर्षि कॉलेज में शनिवार को बीएससी तृतीय वर्ष के स्वयंपाठी छात्र राकेश यादव की जगह उसका 20 वर्षीय चचेरा भाई रवि यादव प्रायोगिक परीक्षा देते पकड़ा गया। कॉलेज प्रशासन ने आरोपी युवक रवि पुत्र गुरुदत्त यादव निवासी टहटड़ा-खेडला थाना किशनगढ़बास को अरावली विहार थाना पुलिस को सौंप दिया। थानाधिकारी वीरेंद्र यादव ने बताया कि कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनिल जैन ने शिकायत दी कि शनिवार को बीएससी फाइनल ईयर के स्वयंपाठी छात्रों की कैमिस्ट्री की प्रायोगिक परीक्षा थी। इस दौरान छात्र राकेश पुत्र धर्मसिंह यादव की जगह प्रायोगिक परीक्षा देने रवि यादव परीक्षा कक्ष में आकर बैठ गया। वीक्षकों ने परीक्षार्थियों को उत्तरपुस्तिका वितरित कर दी। इस दौरान वीक्षक को फर्जी परीक्षार्थी पर संदेह हो गया। उन्होंने इसकी सूचना प्राचार्य को दी। प्राचार्य ने प्रायोगिक परीक्षा दे रहे युवक रवि से पूछताछ की। उसने सारी बात उगल दी। प्राचार्य ने उसके कब्जे से छात्र राकेश यादव का परीक्षा प्रवेशपत्र एवं उत्तरपुस्तिका बरामद कर ली तथा इसकी सूचना पुलिस को दी। आरोपी रवि के ताऊ का लड़का परीक्षार्थी राकेश यादव फिलहाल सेना में कार्यरत है। पकड़े गए रवि ने बीएससी कर रखी है। जांच अधिकारी राजकुमार मीणा ने बताया कि आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद गिरफ्तारी की जाएगी।

खबरें और भी हैं...