गांव मोठूका स्थित एक कच्चे घर में अज्ञात कारणों से आग लगने से दो पशु गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि आग से करीब 25 मण चारा जलकर राख हो गया। पूर्व सरपंच हेतराम व जमील खां ने बताया कि मौसम खान के कच्चे घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग पर ग्रामीणों की मदद से दो घंटे में काबू पाया गया। आग से कच्चे घर में बंध रही एक गाय व एक भैंस झुलस गई। आग की सूचना हल्का पटवारी, ग्राम सचिव मौके पर पहुंचे और पीड़ित से जानकारी ली।