पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किशनगढ़बास डाकघर में नहीं बनाए जा रहे आधार कार्ड

किशनगढ़बास डाकघर में नहीं बनाए जा रहे आधार कार्ड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बे की पोस्ट ऑफिस कार्यालय में आधार कार्ड की व्यवस्था शुरू नहीं होने से लोग परेशान हो रहे हैं। डाक विभाग अब नागरिकों को दूसरे सेंटर पर जाने के लिए कहने लगा है। स्थिति यह है कि कस्बे में आधार कार्ड की व्यवस्था और कहीं नहीं है। करीब 20 दिन बाद भी डाक विभाग यह कह रहा है कि इंटरनेट की गति धीमी के कारण व्यवस्था शुरू नहीं हो पाई है। इससे किशनगढ़बास क्षेत्र के लोग नए आधार कार्ड बनवाने व पुराने आधार कार्ड को अपडेट करवाने के लिए भटक रहे हैं। गांव गोठड़ा निवासी राजपाल यादव ने बताया कि उनको आरएएस का फार्म भरना है। आधार कार्ड को मोबाइल नं. से लिंक करवाना है। सात दिनों से पोस्ट ऑफिस के चक्कर काट रहा हूं, लेकिन डाक विभाग नेट नहीं आ रहा कहकर टाल देते है। किशनगढ़बास निवासी विमला देवी ने कहा कि उनको उनके पुत्र राहुल का आधार कार्ड बनवाना है लेकिन किशनगढ़बास पोस्ट ऑफिस में आधार कार्ड बनना शुरू नहीं हुआ है। गांव तहनोली निवासी संदीप व गांव बाघोर निवासी राशिद ने बताया कि आधार कार्ड अपडेट करवाना है। डाक विभाग नेट की स्पीड धीमी गति कहकर टाल देते है। किशनगढ़बास डाक विभाग प्रभारी सुनील जाटव का कहना है कि डाक विभाग में इंटरनेट का पैकेज 512 केबी का ही लिया हुआ है जिसके कारण स्पीड धीमी गति की आती है जिससे सिर्फ डाक विभाग का ही कार्य हो पाता है। आधार कार्ड का कार्य नहीं हो पाता है।

खबरें और भी हैं...