अलवर | योगी सेना की पहली बैठक रविवार को तिजारा रोड स्थित एक कॉम्प्लेक्स में हुई। मुख्य अतिथि प्रदेशाध्यक्ष मोहन दास महाराज थे। अध्यक्षता अजय चौधरी ने की। विक्रम सिंह विक्की को जिलाध्यक्ष बनाया गया। अशोक दौराता को जिला उपाध्यक्ष, संजय यादव को मीडिया प्रभारी, दीपक गुप्ता को सचिव, युवराज शर्मा को महासचिव, राजेश शर्मा को प्रवक्ता, ध्रुव शर्मा को जिला सोशल मीडिया प्रभारी, प्रिंस कुमार को सचिव, प्रकाश चंद सैनी को अलवर प्रभारी, इंद्रजीत सिंह को बहरोड़ प्रभारी, अजय चौधरी को किशनगढ़बास प्रभारी,`सत्येन्द्र चौधरी को मुंडावर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी, सुरेश ज्ञानपुरिया को ग्रामीण प्रवक्ता नियुक्त किया गया।