चाय की होटल पर हो गई ग्रामसभा : लोग बोले-पता ही नहीं अफसर कब आए
किशनपुरा। 14 अप्रैल को पंचायत भवन में ग्राम सभा होना थी, लेकिन किशनपुरा पंचायत की ग्राम सभा नहीं हुई। सरपंच-सचिव और सहायक सचिव होटल में चाय की चुस्कियां ले रहे थे तभी सब इंजीनियर साहू निकले और ग्रामसभा के बारे में सवाल किया। पंचायत भवन में इन्हें न पाकर और जवाब सुनते ही वे िवफर पड़े। सभी को खरी-खोटी सुनाई। सीईओ से भास्कर ने ग्राससभा न होने की बात कही तो उनका जवाब था- ग्राम सभा नहीं हुई कार्यवाही की जाएगी। सचिव से इस बारे मंे पूछा तो उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। फोटो कृष्णमुरारी यादव