पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंचायत भवन में ही प्रज्ञा केंद्र चलाएं वीएलई

पंचायत भवन में ही प्रज्ञा केंद्र चलाएं वीएलई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रखंड मुख्यालय भवन में शुक्रवार को ई गवर्नेंस सोसाइटी के सीएससी डिस्ट्रिक्ट मैनेजर आशीष कुमार एवं पीएमजी दिशा के जिला समन्वयक सुधीर कुमार ने वीएलई के साथ बैठक की। इस मौके पर अनुपस्थित रहने वाले वीएलई से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश ब्लॉक मैनेजर को दिया।

पंचायत वार प्रज्ञा केंद्र संचालन से संबंधित समीक्षा एवं प्रज्ञा केंद्र चलाने में किसी भी तरह की होने वाली समस्याओं की जानकारी ली गई। आशीष कुमार ने कहा कि सभी वीएलई पंचायत भवन में ही प्रज्ञा केंद्र चलाएं। अब तक जो वीएलई पंचायत भवन में शिफ्ट नहीं किए हैं। वे जल्द ही शिफ्ट कर लोगों को सभी तरह की सुविधा दें। उन्होंने कहा कि एक पंचायत भवन में एक से अधिक वीएलई प्रज्ञा केंद्र चला सकते हैं। वीएलई को पंचायत भवन में कमरा, बिजली के साथ-साथ हाई स्पीड नेट कनेक्टिविटी की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि लोगों को किसी तरह की सर्टिफिकेट बनवाने एवं अन्य कार्य के लिए प्रखंड व जिला मुख्यालय जाना नहीं पड़े। सुधीर कुमार ने कहा कि पीएमजी दिशा में बचे हुए लोगों का एग्जाम जल्द लें। कार्यक्रम में ई ब्लॉक मैनेजर शिव शरण पांडेय समेत जफीर अंसारी, इमरान अंसारी, नवदीप साहू, विनोद कुमार, राहुल महतो, इरफान अंसारी व नसरीन अंजुम समेत अन्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...