पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 5 महिलाओं की हुई गोदभराई, 4 बच्चों की मुंहजुट्ठी

5 महिलाओं की हुई गोदभराई, 4 बच्चों की मुंहजुट्ठी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किस्को | प्रखंड के खरकी पंचायत भवन में शनिवार को पोषण सप्ताह के तहत 5 महिलाओं का गोदभराई व 4 बच्चों की मुंहजुट्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खरकी पंचायत की मुखिया चांदमनी उरांव एवं पंचायत सचिव अवध किशोर ओझा ने बच्चों की मुंह जुट्‌ठी खीर खिलाकर की। बच्चों की मां को बच्चों के पालन पोषण एवं खानपान की जानकारियां भी दी गई। गर्भवती महिलाओं का गोद भराई करते हुए पौष्टिक आहार का सेवन करने को कहा गया। खानपान में विशेष रूप से ध्यान देते हुए हरी सब्जियों का सेवन ज्यादा करने को कहा गया। इस मौके पर सेविका मुक्ति पन्ना, जयश्री देवी, चिंतामणि देवी, तबस्सुम खातून सुलमन भगत चिंतामणि ग्राम व ग्रामीण उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...