पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हिसरी से पतरातू जोड़ा अंबा तक सड़क जर्जर, लोग परेशान

हिसरी से पतरातू जोड़ा अंबा तक सड़क जर्जर, लोग परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किस्को प्रखंड की हिसरी व बगड़ू पंचायत अंतर्गत हिसरी से पतरातू जोड़ा अम्बा तक वर्षों से सड़क जर्जर रहने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क जर्जर होने के कारण कई बार गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही प्रसव होने की घटना भी हो चुकी है। एक बार प्रसव के बाद बच्चे की मौत भी हो चुकी थी। ग्रामीण समिउल हक, मो. आजम, मुश्ताक अहमद, जमशेद खा, रामोतार महतो, पच्चू साहू, शंकर साहू, मनोज उरांव, प्रसाद उरांव, अहद मिरदहा, कलाम मिरदहा, राजू महली आदि ने कहा कि सड़क की दयनीय स्थिति के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। इसी जर्जर मुख्य पथ से जमरे, जोगयारा, मेरले, बड़ चोरगांई हिसरी व नवा टोली हिसरी आदि गांव के ग्रामीण प्रखंड व जिला मुख्यालय आना-जाना करते हैं।

इसी रास्ते से बच्चे स्कूल व कॉलेज आगमन करते हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क की मरम्मत के लिए विधायक व सांसद को आवेदन दिया जा चुका है, परंतु अब तक सड़क की जर्जर स्थिति को ठीक करने के लिए किसी ने भी दिलचस्पी नहीं दिखायी।

लापरवाही

ग्रामीणों ने कहा-सांसद, विधायक को आवेदन देने के बाद भी अबतक नहीं कराई गई मरम्मत

हिसरी से पतरातू जोड़ा अंबा की जर्जर सड़क।

खबरें और भी हैं...