कीटनाशक खाने से किशोरी गंभीर
लोहरदगा | जिले के किस्को थाना क्षेत्र अंतर्गत फटेयाटोली निवासी रामसाय उरांव की 16 वर्षीय बेटी लालमुनी कुमारी कीटनाशक खाने से बीमार हो गई। परिजनों ने उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया। लालमुनी ने बताया कि भूल से उसने दवा की जगह कीटनाशक खा लिया था। जिससे स्थिति बिगड़ने लगी। स्थिति बिगड़ता देख परिजन घबरा गए और उसे सदर अस्पताल ले आए।