पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • योजना कार्यस्थल पर सूचना बोर्ड लगाने का निर्देश

योजना कार्यस्थल पर सूचना बोर्ड लगाने का निर्देश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किस्को प्रखंड मुख्यालय भवन में मंगलवार को मनरेगा की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में मनरेगा के तहत संचालित विकास योजनाओं का समीक्षा की गई।

बीडीओ संदीप भगत ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2018-19 में लक्षित किस्को प्रखण्ड में कुल 338 प्रधानमंत्री आवास हैं जिसमें अरेया पंचायत में 42, बगड़ू में 46, बेटहट में 38, देवदरिया में 22 , हिसरी में 31, खरकी में 13, नावाडीह में 37, पाखर में 66 व परहेपाट में 43 शामिल है। सभी प्रधानमंत्री आवास योजना को 30 अप्रैल तक रजिस्ट्रेशन कराना है। साथ ही अधूरे पड़े आवास को शत प्रतिशत पूर्ण कराने की बात कही गई। बीडीओ ने विभागीय कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि मनरेगा के तहत जितने भी कार्य कराए जा रहे है उन स्थानों में इन्फॉर्मेशन बोर्ड, छप्पर, मेडिकल किट व पानी की व्यवस्था रखें। अधूरे पड़े डोभा को जून माह के अंदर पूर्ण करें। साथ ही बैठक में पंचायत में जो भी योजनाएं चल रही है उन योजनाओं में गुणवता लाया जाय।

उन्होंने कहा कि कार्य समय पर पूरा कर अभिलेख बंद करें ताकी नई योजना शुरू किया जा सके। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ संदीप भगत ने किया। मौके पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रघुनाथ मुंडा, कनीय अभियंता सचिन कुमार, सूरज प्रजापति, महेश चौहान सहित विभागीय कर्मी रोजगार सेवक जन सेवक आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...