हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 18 को
किस्को | किस्को थाना क्षेत्र के ऊपर कोचा कॉलोनी में ग्रामीणों ने हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। इसमें 18 अप्रैल को कलश स्थापना, 19 अप्रैल को 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन व 20 को विसर्जन का कार्यक्रम होगा। इसकी जानकारी कोच कॉलोनी के ग्रामीणों ने देते हुए अधिक से अधिक सनातन प्रेमियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।