लोगों को कराया सामूहिक गृह प्रवेश
लोगों को कराया सामूहिक गृह प्रवेश
आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत जोशीला उरांव मुरकी, वासुदेव उरांव मुरकी, इस्तियाबुल अंसारी सेन्हा, आलम अंसारी सेन्हा, युसूफ अंसारी सेन्हा को श्रीफल और कलश दे सामूहिक रूप से गृह प्रवेश कराया गया। समाज कल्याण विभाग की ओर से विवेकानंद निशक्त पेंशन योजना का सुकृति पत्र हनान अंसारी ग्राम सेन्हा को प्रदान किया गया। इसी विभाग की ओर से मुख्यमंत्री लक्ष्मी लाडली योजना के अंतर्गत अर्चना कुमारी सेन्हा, नैंसी कुमारी सेन्हा, उरूज फातमा कलहीपाट, फरीदा खातून कल्हेपाट को स्वीकृति पत्र दिया गया। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत नरगिस परवीन डारु, प्रियंका भारती सेन्हा, कविता कुमारी सेन्हा, उमा कुमारी बरही, बाल मुन्नी कुमारी डारु को चेक प्रदान किया गया।
इन्हें किया गया सम्मानित
मौके पर जिला को ओडीएफ क्षेत्र घोषित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं महिला मंडल के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। जिन्हें सम्मानित किया गया उनमें लोहरदगा अंचल अधिकारी अनुराग तिवारी, किस्को अंचल अधिकारी विशाल दीप खलखो, सेन्हा बीडीओ अमिताभ भगत, पूर्व बीडीओ कुडू संतोष कुमार, डीपीएम, जे एस एल पी एस सुजीत बारी, अलौदी मुखिया रेखा देवी, सुंदरु मुखिया सुशील उरांव, उड़मुडू मुखिया ललिता उरांव शामिल हैं।