हिसरी में पानी की किल्लत, पेयजल के लिए हो रही लड़ाई
किस्को | |किस्को प्रखंड के हिसरी गांव में पेयजल की किल्लत हो गई है। इस भीषण गर्मी में लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। प्रत्येक दिन नलों के समीप पानी लेने के लिए भीड़ लगी रहती है। जिससे पानी लेने वालों के बीच विवाद उत्पन्न हो जाता है। पानी की समस्या का समाधान के लिए कोई जनप्रतिनिधि आगे नहीं आ रहे है। हिसरी गांव में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से जलमीनार बनाया गया है। जलमीनार में काफी कम पानी रहने के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। गांव के अन्य चापाकल भी खराब हो गए है। वहीं रविवार को हिसरी गांव में पानी को लेकर दो महिलाओं के बीच गाली-गलौज हुई। इसके पश्चात मारपीट तक पहुंच गए। जिसके बाद अन्य महिलाओं व बुजुर्गों के समझाने बुझाने के बाद मामला शांत हुआ।